Bandhkam Kamgar Mobile Number Change Kaise kare 2026

अगर अपने भी बांधकाम कामगार योजना में फॉर्म भरा है और फॉर्म को भरते समय अपने कोई गलती कर दी है जैसे अपने अपना मोबाइल नंबर और कोई डाल दिया है और आपको कोई दूसरा मोबाइल नंबर डालना था या फिर अपने जो मोबाइल नंबर दर्ज दिया था वो कही खो गया है या अन्य किसी करन से अगर आप अपने मोबाइल नंबर को चेंज करना चाहते है तो फिर हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है की bandhkam kamgar mobile number change kaise kare तो इस आर्टिकल में फुल डिटेल में गाइड रहने वाला है

अगर अपने गलत मोबाइल नंबर डाल दिया है और आपको अब मोबाइल नंबर को चेंज करना है तो यह वहुत जरूरी है क्योकि फ्यूचर में इस योजना से जुड़े जो भी अपडेट होते है या कोई लाभ तो आपको मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचित किया जाता है और इस स्थिति में अगर आपका मोबाइल नंबर सही नहीं होता है तो फिर आपको नुकशान हो सकता है और इस योजना की जो भी जरूरी जानकारी होगी वो आप तक नहीं पहुंचेगी

लेबर कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना क्यों बहुत जरूरी है?

कई मजदूर भाई सोचते हैं कि यदि लेबर कार्ड में पुराना नंबर दर्ज है और वह बंद भी हो गया है, तो क्या फर्क पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि मोबाइल नंबर चालू न होने से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार जब भी ‘कामगार पेटी योजना’, ‘पेंशन योजना’ या ‘बीमा योजना’ के तहत पैसे ट्रांसफर करती है, तो उसका मैसेज आपके मोबाइल पर ही आता है। यदि नंबर बंद होगा, तो आपको पता ही नहीं चलेगा कि पैसा खाते में आया है या नहीं।

इसके अलावा, आज के समय में लेबर कार्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए या अपना लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत होती है। यह ओटीपी केवल उसी नंबर पर जाता है जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय अपने दर्ज किया हो। यदि पुराना नंबर चालू नहीं होगा, तो आप पोर्टल पर लॉगिन भी नहीं कर पाएंगे और न ही अपने कार्ड को रिन्यू (नवीनीकरण) करा पाएंगे। इसीलिए जैसे ही अगर आपका मोबाइल नंबर चेंज होता है या फिर बंद हो जाता है तो आपको तुरंत अपने मोबाइल नंबर को इस पोर्टल में अपडेट कर लेना चाहिए वरना आप कभी भी इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे

मोबाइल नंबर कैसे बदले

लेबर कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करने के नीचे दिए गए कुछ शर्तों को फॉलो करना होगा

  • सक्रिय पंजीकरण: सबसे पहली शर्त यह है कि आपका पंजीकरण महाराष्ट्र लेबर बोर्ड (MAHABOCW) में पहले से होना चाहिए और उसका लेबर कार्ड वैध होना चाहिए।
  • नंबर का आधार से लिंक होना: आप जो भी नया मोबाइल नंबर लेबर कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं, वह नंबर आपके आधार कार्ड से भी लिंक होना चाहिए। से आपकी जो वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है बहुत-बहुत आसान हो जाती है
  • स्वयं का नंबर: जब भी आप मोबाइल नंबर चेंज करें किस बात का ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर आपका खुद का होना चाहिए या फिर आप अपने परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • एक नंबर, एक कार्ड का नियम: सरकार का यही नियम होता है कि एक मजदूरी कार्ड से केवल एक ही मोबाइल नंबर लिंक होगा इसीलिए आप किसी भी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें तो पहले से सुनिश्चित कर ले की वह किसी अन्य लेबर कार्ड में पहले से इस्तमाल नहीं किया गया हो

आवश्यक दस्तावेज

अपने बांधकाम कामगार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको बहुत ज्यादा कागजातों की जरूरत नहीं पड़ती है। बस कुछ मैन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है

  • आधार कार्ड
  • लेबर कार्ड (कामगार पहचान पत्र) या रजिस्ट्रेशन नंबर।
  • नया मोबाइल नंबर (जो चालू स्थिति में हो और जिस पर मैसेज आ सके)।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि ऑफलाइन फॉर्म भर रहे हैं)।

लेबर कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की पूरी प्रक्रिया

आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के माध्यम से दोनों में से आपको जो सुविधा जनक लगे उसका इस्तमाल करके आप अपना मोबाइल नंबर चेंज कर सकते है

ऑनलाइन माध्यम से नंबर बदलने का तरीका:

  • सबसे पहले महाराष्ट्र इमारत और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Workers’ या ‘Update Card’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपको अपना लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पुराना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • यदि पुराना नंबर पूरी तरह बंद हो चुका है और लॉगिन नहीं हो पा रहा है, तो वहां दिए गए ‘Change Mobile Number’ या ‘Aadhaar Based Update’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे स्क्रीन पर भरें।
  • आधार वेरिफिकेशन सफल होने के बाद आपको ‘New Mobile Number’ दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। वहां अपना नया नंबर डालें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें। कुछ ही समय में आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा।

ऑफलाइन माध्यम से नंबर बदलने का तरीका:

  • अपने गांव या शहर के पास स्थित महा-ई-सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं।
  • वहां जाकर केंद्र के संचालक को अपना आधार कार्ड और लेबर कार्ड दें और उन्हें बताएं कि आपको मोबाइल नंबर बदलना है।
  • केंद्र संचालक सरकारी पोर्टल पर जाकर बायोमेट्रिक मशीन (अंगूठे का निशान लेकर) या आधार ओटीपी के जरिए आपकी पहचान की जांच करेगा और तुरंत आपका नया नंबर सिस्टम में अपडेट कर देगा। इसके लिए बहुत ही कम फीस लगती है।
  • इसके अलावा आप सीधे अपने जिले के सरकारी श्रम कार्यालय (लेबर ऑफिस) में जाकर भी एक साधारण फॉर्म भरकर अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं।

निष्कर्ष

आज समय में बिना मोबाइल नंबर के कुछ भी काम नहीं होता है फिर चाहे सरकार की कोई योजना हो या कुछ क्योकि मोबाइल नंबर ही एक कम्युनिकेशन का साधन होता है क्योकि अगर सरकार को इस योजना से जुड़ा कोई भी अपडेट देना है तो फिर वह एक एक करके लोगो तक जानकारी कैसे पहुचायेगा तो फिर इसके लिए मोबाइल नंबर वहुत जरूरी हो जाता है जिससे कोई भी जानकारी को तुरंत लाखो करोडो लोगो तक पहुँचा दी जाती है और फिर पोर्टल में बार बार लॉगिन करने के लिए भी मोबाइल नंबर की जरूरत पढ़ती है इसलिए आप मोबाइल नंबर को अपडेट कर ले या फिर जो मोबाइल नंबर लिंक है उसको हमेशा चालू रखे

Leave a Comment