हमारे देश और राज्यों के विकास की नींव रखने में निर्माण मजदूरों (बांधकाम कामगारों) का सबसे बड़ा योगदान होता है। ये मजदूर दिन-रात अपनी मेहनत से बड़ी-बड़ी इमारतें और पुल खड़े करते हैं। लेकिन गरीब होने के कारण भी अच्छे तरीके से अपने औजार नहीं खरीद पाते हैं और उन्हें पुरानी औजार से ही काम करना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा समय लगता है किसी भी काम करने में और दुर्घटना की संभावना भी ज्यादा होती है लेकिन इससे उनकी कमाई उतनी ही होती है क्योंकि छोटे से छोटा काम करने में भी उन्हें बहुत ज्यादा समय लग जाता है
इसी समस्या को दूर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक बेहद अनोखी और उपयोगी योजना शुरू की है, जिसका नाम बांधकाम कामगार पेटी योजना (इसे मुफ्त टूलकिट योजना भी कहा जाता है) है। इस योजना के अंतर्गत जो भी मजदूर कामगार की साइट पर रजिस्टर्ड होते हैं तो उनको सरकार की तरफ से मुक्त में Peti दी जाती है जिसमें सभी जरूरी उपकरण होते है जिनका उपयोग वह अपने काम में करते हैं
इस योजना से मिलने वाले मुख्य लाभ
इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा पेटी लेने के लिए पैसे यहां पर जो भी जरूरी उपकरण होते हैं वह दिए जाते हैं जो भी लाभ इस योजना के अंतर्गत दिए जाते हैं वह निंम्न प्रकार के है
- मुफ्त टूलकिट (औजारों की पेटी): अगर आप इस योजना में अप्लाई कर देती है तो फिर आपको बाजार से कोई भी उपकरण को खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि आपको सरकार की तरफ से 5 से 10000 रुपए की टूल किट मुफ्त में दी जाती है जिसमें जो भी जरूरी tools होते हैं सभी आपको दिए जाते हैं
- काम के अनुसार टूल्स: मजदूरों को उनके काम के प्रकार (जैसे राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन) के आधार पर ही टूलकिट दी जाती है, जिससे कि उन्हें वही समान मिले जो उनके काम के लिए आवश्यक
- सुरक्षा उपकरणों का समावेश: पेटी में केवल काम करने के औजार ही नहीं होते, बल्कि मजदूर की सुरक्षा के लिए सेफ्टी हेलमेट, रिफ्लेक्टर जैकेट, सुरक्षा जूते (सेफ्टी शूज) और हाथ के दस्ताने (ग्लीव्स) भी दिए जाते हैं।
- कमाई में बढ़ोतरी: नए और लेटेस्ट टूल्स मिलने की वजह से मजदूर अपना काम कम समय में निपटा लेते हैं जिसकी वजह से वह ज्यादा कमाई कर पाते हैं
Eligibility Criteria
मुफ्त टूल किट पेटी लेने के लिए आपको इसके लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पार करना होगा तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा
इस योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग से नहीं है जो बाकी अन्य सभी योजनाओं के लिए क्राइटेरिया है वही इस योजना के लिए भी इसमें भी आपको मुख्य रूप से महाराष्ट्र का मूल निवासी होना पड़ेगा कम से कम 90 दोनों का कामगार का सर्टिफिकेट होना चाहिए और आपको जो बेसिक Requarment है कामगार योजना की वही Requrement इसकी है
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के अंतगर्त पेटी लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए तभी आप अप्लाई कर सकते है वार्ना आपको फिर इस योजना से जो 5 से 10 हजार रूपए की मुफ्त में पेटी दी जाती है वो नहीं मिलेगी
- आधार कार्ड (जो मोबाइल नंबर से लिंक हो)।
- BOCW रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र
- ठेकेदार का विवरण: जिस ठेकेदार के पास काम किया है, उसका नाम, मोबाइल नंबर और कंस्ट्रक्शन साइट का पता।
- बैंक खाता
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
- चालू मोबाइल नंबर
योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
इस योजना के तहत मुफ्त औजारों की पेटी पाने के लिए आप मुख्य रूप से दो तरह से आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
- सबसे पहले महाराष्ट्र लेबर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahabocw.in पर जाएं।
- वहां अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें (यदि आप पहले से पंजीकृत हैं)।
- ‘Welfare Schemes’ या ‘कल्याणकारी योजनाएं’ के विकल्प में जाकर ‘Claim For Essential Toolkit / Safety Kit’ पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपने लेबर कार्ड की जानकारी और अपने काम का प्रकार (जैसे Mason, Carpenter, Painter आदि) चुनें।
- मांगे गए दस्तावेजों (आधार, लेबर कार्ड, 90 दिन का सर्टिफिकेट) को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी सरकारी श्रम कार्यालय (लेबर ऑफिस) में जा सकते हैं।
- इसके अलावा, आप अपने क्षेत्र के CSC पर जाकर भी ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकते हैं।
- जैसे ही आपका फॉर्म भर जाता है और सबमिट हो जाता है तो फिर कुछ दिनों के बाद आपको ये किट मिल जाती है
निष्कर्ष
मजदूर के पास काम करने के लिए अगर सही उपकरण नहीं होंगे तो फिर वह सही से काम नहीं कर पाएगा क्योंकि मुख्य रूप से उसको काम करना है और वह जितना ज्यादा काम करेगा उतना ज्यादा पैसे काम आएगा लेकिन अगर उसके पास सही औजार नहीं होंगे तो फिर उन्हें काम करने में काफी ज्यादा समय लगेगा
इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार मुफ्त में टूल किट बांट रही है जिसमें उनके काम के मुताबिक इस्तमाल होने वाले जरूरी उपकरण होते है जिससे उन्हें काम करने में वहुत ज्यादा आसानी होती है