महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के अंतरत जो भी आवेदक होते है उनको एक स्मार्ट कार्ड दिया जाता है तो आज हम आपको बताने वाले है की आप किस प्रकार से Bandhkam Kamgar Smart Card को Download कर सकते है तो चलो फिर जानते इसके वारे में
स्मार्ट कार्ड से ही आपको कामगार योजना का लाभ मिलता है इससे आपको कई तरह के सरकारी सुविधा मिलती है जैसे अगर आपको राशन लेना है या फिर अपने बच्चे का एडमिशन करवाना है तो अगर आप ये कार्ड को लगा देते है तो फिर आपको इसकी वजह से और भी कई योजना का लाभ मिलेगा और साथ में आपको मुफ्त में राशन भी मिलता है
बांधकाम कामगार स्मार्ट कार्ड क्या है?
यह सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक प्रमाण पत्र है जिसके अंतर्गत जिसके भी पास यह कार्ड होता है वह महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत पंजीकृत हो जाते है तो यह पंजीकरण को बताने के लिए इस कार्ड का इस्तमाल किया जाता है
यह कार्ड एक तरह का रोजगार पहचान पत्र होता है जिससे मजदूरों की पहचान और उनकी सरकारी योजनाओं की पात्रता तय होती है। इस कार्ड में मजदूर की सभी मुख्य जानकारी होती है जो की कुछ इस प्रकार से है जैसे
- नाम, उम्र और पता
- फोटो
- पंजीकरण नंबर
- पेशा (Construction Type)
- वैधता अवधि (Validity)
- QR कोड या बारकोड
यह कार्ड Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board (mahabocw) द्वारा जारी किया जाता है।
Bandhkam Kamgar Smart Card का उद्देश्य
अभी सरकार जो भी योजना ला रही है लेकिन उसका लाभ कितने मजदूरों को मिल और कितने को नहीं यह तय कर पाना काफी कठिन काम था तो सरकार ने एक स्मार्ट कार्ड को लांच किया जिसके अंतर्गत जो भी मजदूर पंजीकृत हो चुके है और वो योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है तो उन सभी को ये कार्ड दिया जाता है
- मुख्य उद्देश्य:
- मजदूरों की पहचान डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना
- योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना
- मजदूरों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा, पेंशन आदि योजनाओं से जोड़ना
- मजदूरों की डेटा बेस तैयार करना
Read More :- Bandhkam Kamgar Yojana Profile Login 2026
कौन पात्र है (Eligibility Criteria)
इस कार्ड को पाने के लिए जो भी क्राइटेरिया है तो कुछ इस प्रकार से अगर आप इनको फॉलो करते है तो फिर आप इस योजना के लिए पत्र होंगे और फिर आपको भी स्मार्ट कार्ड दिया जायेगा जिससे फिर आपको सरकार की बाकि सभी योजना का लाभ भी मिल जायेगा जो भी इसके अंतर्गत आती है
| पात्रता शर्त | विवरण |
|---|
| व्यवसाय | निर्माण कार्य (Mason, Painter, Plumber, Electrician, Labour, etc.) |
| निवास प्रमाण | महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक |
| काम की अवधि | पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच |
| पंजीकरण | बांधकाम कामगार मंडळ में रजिस्टर्ड होना आवश्यक |
Bandhkam Kamgar Smart Card कैसे बनता है?
स्मार्ट कार्ड केवल उन्हीं मजदूरों को दिया जाता है जो Bandhkam Kamgar Mandal (MBOCWWB) में पंजीकृत होते हैं और वो पात्र होते है इस योजना के लिए कुछ स्टेप्स दिए गए है जिसको आपको फॉलो करना होना
Step-by-Step प्रक्रिया:
- मजदूर Bandhkam Kamgar Yojana Form भरता है
- आवश्यक दस्तावेज़ जमा करता है
- आवेदन की जाँच होती है
- पंजीकरण नंबर (Registration ID) जारी किया जाता है
- इसके बाद स्मार्ट कार्ड तैयार होकर मंजूर होता है
Bandhkam Kamgar Smart Card Download PDF कैसे करें?
तो अगर आपका भी स्मार्ट कार्ड बन गया है लेकिन आपको उसको बनवाना है तो फिर आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिसकी वजह से आपको स्मार्ट कार्ड का पीडीऍफ़ मिल जायेगा
फिर आप इस PDF को प्रिंट करवाकर रख सकते है
Step-by-Step प्रक्रिया:
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलें
- जाएँ – https://mahabocw.in/
- होमपेज पर “Worker Registration / Renewal” पर क्लिक करें
- वहाँ अपना Aadhaar Number या Registration Number डालें
- “Search” पर क्लिक करें
- आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी
- नीचे Download Smart Card (PDF) का विकल्प मिलेगा
- उस पर क्लिक करें और कार्ड डाउनलोड करें
कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं। और इसमें आप प्लास्टिक का लेमिनेशन भी करवा सकते है अगर लेमिनेशन कम्प्लीट करवा लेते है तो फिर आपका कार्ड जल्दी से ख़राब नहीं होगा
Bandhkam Kamgar Smart Card का नवीनीकरण (Renewal)
अगर आपका भी स्मार्ट कार्ड बन गया है तो फिर इसके बाद आपको इसको हर 3 साल के बाद renew करवाना होगा नहीं तो फिर यह कार्ड कुछ काम का नहीं रहेगा इसको renew करवाने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है
फिर इसके बाद अब आपको Renewal of Registration” पर क्लिक करें देना है जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसमे अब आपको अपना जो रजिस्ट्रेशन नंबर होगा उसको डाल देना है जिसकी वजह से अब आपको इसमें जो भी जरूरी जानकारी है उसको अपडेट करना होगा अगर वो सही है पहले से तो आपको कुछ नहीं करना है और अगर उसमे कुछ जानकारी कम है तो फिर आपको इसके लिए इसमें डिटेल को फिल कर देना है
सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है जिससे आपको आना नया कार्ड को डाउनलोड कर लेना है
Bandhkam Kamgar Smart Card फायदेमंद क्यों है?
इस कार्ड के कई फायदे हैं
- यह मजदूर की आधिकारिक पहचान (Official ID) है।
- मजदूर को सरकारी योजनाओं तक डायरेक्ट एक्सेस मिलता है।
- कार्ड से मजदूर का डिजिटल डेटा सुरक्षित रहता है।
- बीमा, पेंशन और स्कॉलरशिप सीधे DBT (Direct Bank Transfer) से मिलती है।
तो इस प्रकार से आप इस स्मार्ट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है इसको अप्लाई कर सकते है इसमें जो भी जानकारी है उसको अपडेट भी कर सकते है हमने आपको सभी स्टेप्स को डिटेल में बताया है जिससे आपको बांधकाम कामगार योजना की सभी लाभ मिलेगा