बांधकाम कामगार छात्रवृत्ति योजना 2026 (MahaBOCW Scholarship Scheme): योग्यता, लाभ और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी
महाराष्ट्र सरकार ने गरीब और मेहनती निर्माण मजदूरों को शसक्त करने के लिए उनके लिए कई योजना ल रही है सरकार चाहती है की गरीब मजदूर अपने जीवन स्तर में आगे बढ़े उसके लिए वह उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए भी स्कॉलरशिप योजना ला रही है क्योंकि शिक्षा से ही चाहे अपने स्तर को ऊपर कर सकते हैं क्योंकि मजदूर होने के कारण उनके बच्चे पूरी तरह से अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते और फिर वह वापस से बेरोजगार रह जाती है सरकार चाहती है कि गरीबों के बच्चे भी अच्छी तरह से पढ़ लिख कर आगे बड़े इसके लिए वह स्कालरशिप योजना दे रही है
इस योजना के अंतर्गत गरीब मजदूरों को ₹2500 से लेकर ₹100000 तक दिए जाते हैं जिससे कि वह अपने बच्चों की पढाई लिखाई अच्छे से करवा सकते है
तो इस आर्टिकल में हम इस योजना से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में चर्चा करेंगे किस प्रकार से आपको अप्लाई करना है और कैसे आपको इस योजना के लिए पत्र होंगे और कितनी राशि आपको स्कॉलरशिप के रूप में दी जाएगी ये सभी जानकारी सिर्फ आर्टिकल में हम आपको डिटेल में समझाएंगे
बांधकाम कामगार छात्रवृत्ति योजना 2026 क्या है?
यह योजना महाराष्ट्र सरकार के श्रम विभाग (Labour Department) के अंतर्गत आने वाले कामगार कल्याण मंडल द्वारा चलाई जाती है।
इस योजना के अंतर्गत जो भी परिवार लाभ ले रहे है उनके बच्चे की पढाई के लिए सरकार उनकी स्कूली शिक्षा से लेकर उनकी डिग्री जैसे डॉक्टर या इंजीनियरिंग करने के लिए उनको स्कॉलरशिप दी जा रही है और यह योजना का लाभ सरकार लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट DBT (Direct Benefit Transfer) के थ्रो ट्रांसफर कर रही है जिससे जो भी इस योजना का असली पात्र होता सिर्फ उसी को इसका फायदा मिले
Scholarship Amount Details: किस कक्षा के छात्र को कितनी राशि मिलती है?
MahaBOCW बोर्ड ने विभिन्न शिक्षण स्तरों के आधार पर छात्रवृत्ति की राशि तय की है की कौन सी कक्षा में कितनी राशि दी जाएगी जो की नीचे दी गयी टेबल में निम्न प्रकार से है
| योजना कोड (Scheme Code) | कक्षा / शैक्षणिक स्तर (Educational Level) | छात्रवृत्ति राशि (प्रति वर्ष) | विशेष शर्तें / विवरण |
| E01 | कक्षा 1 से 7वीं तक | ₹2,500 | पहले दो बच्चों के लिए |
| E01 | कक्षा 8वीं से 10वीं तक | ₹5,000 | निरंतर पढ़ाई और न्यूनतम उपस्थिति |
| E02 | 10वीं या 12वीं कक्षा पास करने पर | ₹10,000 | बोर्ड परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक लाने पर प्रोत्साहन राशि |
| E03 | कक्षा 11वीं और 12वीं (नियमित पढ़ाई) | ₹10,000 | जूनियर कॉलेज के छात्रों के लिए |
| E04 | स्नातक डिग्री (Graduation – BA, B.Com, B.Sc आदि) | ₹20,000 | डिग्री के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए |
| E06 | डिप्लोमा कोर्सेज (Diploma Courses) | ₹20,000 | तकनीकी व व्यावसायिक डिप्लोमा के लिए |
| E06 | पोस्ट-ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा (Post-Graduation) | ₹25,000 | उच्च शिक्षा के लिए |
| E05 | इंजीनियरिंग डिग्री (B.E. / B.Tech) | ₹60,000 | सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से |
| E05 | मेडिकल डिग्री (MBBS / BDS आदि) | ₹1,00,000 | चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के लिए |
| E07 | MS-CIT कंप्यूटर कोर्स | पूरी फीस की प्रतिपूर्ति (Reimbursement) | कोर्स की फीस बोर्ड द्वारा वापस दी जाती है |
छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए मुख्य पात्रता (Eligibility Criteria)
यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदक (माता/पिता) और छात्र को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा नई तो नहीं मिलेगा
- Active Labour Card) छात्र के माता या पिता अनिवार्य रूप से महाराष्ट्र कामगार कल्याण बोर्ड (MahaBOCW) के अंतर्गत पंजीकृत होने चाहिए और आवेदन के समय उनका लेबर कार्ड Active और Valid (वैध) होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए की कार्ड एक्टिव न हो अगर कार्ड में कोई दिक्कत होगी तो फिर उसको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- 90 दिनों का कार्य प्रमाण: इस योजना की जो मुख्य पात्रता यह है कि आपकी पास 90 दोनों का काम का सर्टिफिकेट होना चाहिए कि आपने कुछ भी एक साल में काम से कम 90 दिन हो तो काम किया ही गया आपने अगर आपके पास शेयर सर्टिफिकेट नहीं है तो फिर आप इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
- दो बच्चों की सीमा: यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से श्रमिक के पहले दो बच्चों की शिक्षा के लिए ही देय होती है 2 से ज्यादा बच्चे होने पर आपको फिर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- स्कूल/कॉलेज उपस्थिति: छात्र की स्कूल या कॉलेज में कम से कम 75% उपस्थिति (Attendance) होना अनिवार्य है
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required)
अगर आप ऊपर दी गयी सभी पात्रता को तो फॉलो करते है तो फिर आपको इसके लिए अनिवार्य डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी जो की वहुत ज्यादा जरूरी है सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गयी है
- माता-पिता का वैध कामगार स्मार्ट कार्ड (BOCW Labour Card)
- छात्र और माता-पिता का आधार कार्ड
- स्कूल/कॉलेज का वर्तमान बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate) जिसमें वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2025-26 या 2026 का स्पष्ट उल्लेख हो।
- उपस्थिति प्रमाण पत्र (75% Attendance Certificate)
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (Mark Sheet): (यदि 10वीं/12वीं के बाद प्रोत्साहन राशि E02 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो 50% से अधिक अंक होना अनिवार्य है)।
- बैंक पासबुक की कॉपी (Bank Passbook): छात्र या माता/पिता के बैंक खाते की जानकारी, जो आधार से DBT हेतु लिंक हो।
- राशन कार्ड (Ration Card) (पारिवारिक संबंध स्थापित करने के लिए)
- स्व-घोषणा पत्र (Education Self-Declaration Form): जिसे आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करके भरा जाता है।
बांधकाम कामगार छात्रवृत्ति योजना 2026 Apply Online Process
योजना में अप्लाई करने के लिए नीचे कुछ स्टेटस दिए गए हैं अगर आप इनको सही से फॉलो करेंगे तो फिर आप इस जुड़ाव को अप्लाई कर पाएंगे घर बैठे आप चाहे तो आप किसी पास के सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं
1.MahaBOCW के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं:स्टेप 1.
सबसे पहले अपने मोबाइल में या फिर लैपटॉप में mahabocw.in वेबसाइट खोलें। मुख्य मेनू में से ‘Workers’ सेक्शन में जाएं और ‘Apply Online for Claim’ विकल्प पर क्लिक करें।
2.श्रमिक लॉगिन (Profile Login) करें:स्टेप 2.
अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) या आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें। फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा जिसको आपको वेरीफाई करना होगा
3.Educational Assistance Scheme का चयन करें:स्टेप 3.
फिर इसके बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुल जायेगा जिसमे से फिर आपको योजनाओं की सूची में से ‘Educational Assistance Scheme’ (शैक्षणिक सहायता योजना) के विकल्प को चुनें।
4.छात्र और कक्षा का विवरण भरें:स्टेप 4.
यहाँ आपको अपने बच्चे का नाम, आधार संख्या, वर्तमान स्कूल/कॉलेज का नाम, और वह किस कक्षा या कोर्स में पढ़ रहा है, इस सभी जानकारी को सही से भरना है इस जानकारी को आपको मुख्य रूप से चेक करके ही सबमिट करना है
5.सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:स्टेप 5.
अब आपको जरूरी दस्तावेजों को सही से स्कैन करके अपलोड करना जैसे की ,बोनाफाइड सर्टिफिकेट, 75% उपस्थिति पत्र, मार्कशीट और स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration Form) को साफ-साफ स्कैन करके अपलोड करें।
6.फॉर्म को फाइनल सबमिट करें:स्टेप 6.
जो भी जानकारी अपने भारी है उसको सही से जांच ले एक बार और स्पेलिंग मिस्टेक तो नहीं है इसके बाद सबमिट होने पर क्लिक करके एप्लीकेशन को सबमिट कर दें इसके बाद आपको एक Application Acknowledgement Number मिलेगा जिसको आपको संभाल कर रख लेना है इस नंबर से बाद में आप अपनी एप्लीकेशन की स्टेटस को चेक कर सकते हैं कि अप्रूव है पेंडिंग है या फिर रिजेक्ट हो गया है
Common Mistakes
अगर आप खुद से फॉर्म को सबमिट कर रहे है या फिर आप किसी शोप पर जाकर फॉर्म को भरवाते है तो लेकिन अगर आपको प्रॉपर जानकारी नहीं होती है तो फिर इस कारण से इसमें कुछ गलती हो जाती है जिसके करना से फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है तो आप इन कॉमन मिस्टेक्स से बचे ताकि आपका फॉर्म Reject न हो
- बैंक खाते का आधार से लिंक न होना: ययानि की आपका अकाउंट से आधार कार्ड प्रॉपर लिंक नहीं है जिससे की DBT के थ्रो पैसा डाला जा सकते तो फिर इस स्थिति में आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है。
- धुंधले दस्तावेज: अगर अपने सही से अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड नहीं किया है वो प्रॉपर दिख नहीं रहे है अपने डॉक्यूमेंट स्कैन करने की जगह अपने मोबाइल से फोटो खिंचा हो लेकिन फोटो प्रॉपर साफ न धुंधला हो तो फिर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस योजना के अंतर्गत जो छात्रवृत्ति योजनाएं है काफी शानदार योजना है जिससे मजदूरों के बच्चे पढ़ाई पूरी कर सकते हैं इसके कारण वहअपनी पढ़ाई स्टार्टिंग से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक का बढ़िया आसानी से कर सकते हैं