Bandhkam Kamgar Thekedar Praman Patra बांधकाम कामगार ठेकेदार प्रमाण पत्र क्या है?

बांधकाम कामगार योजना में अगर आप अप्लाई करते है और सभी योजनाओ का लाभ लेना चाहते है तो फिर इसके लिए एक वहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है जिसका नाम है 90 दिनों के कार्य का प्रमाण पत्र क्योकि इस पत्र से ही पता चलता है की आप मजदूर है या नहीं तो इस प्रमाण पत्र के वारे में आज के इस आर्टिकल में डिटेल में चर्चा करते करते है

यह प्रमाण पत्र एक तरह का सबूत होता है और यह बताता है की आप एक निर्माण मजदूर है यह पत्र यह बताता है की आप किस ठेकेदार के यह काम करते है या अपने काम किया है यह प्रमाण पत्र को ठेकेदार के द्वारा लिखा जाता है अगर आपके पास ये नहीं होता है तो फिर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा इस योजना में कई तरह के और भी लाभ शामिल है तो इसके लिए आपके पास ये पत्र होना जरूरी है

ठेकेदार प्रमाण पत्र क्या होता है और इसमें क्या लिखा होता है?

जब कोई मजदूर किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जैसे कि घर बनाने, दीवार जोड़ने, सीमेंट का मसाला तैयार करने, पेंटिंग करने या लकड़ी का काम करने जाता है, तो वहां एक मुख्य व्यक्ति होता है जो पूरे काम की देखरेख करता है। उस मुख्य व्यक्ति को हम ठेकेदार या कॉन्ट्रैक्टर कहते हैं। जब कोई मजदूर उस ठेकेदार के पास लगातार काम करता है, तो काम पूरा होने के बाद या रजिस्ट्रेशन के समय, ठेकेदार उसे अपने लेटरहेड पर या सरकार द्वारा तय किए गए एक खास फॉर्म पर एक लिखित पर्चा देता है। इसी लिखित पर्चे को बांधकाम कामगार ठेकेदार प्रमाण पत्र कहा जाता है। इस कागज का सीधा सा मतलब यह होता है कि ठेकेदार इस बात की गारंटी ले रहा है कि हां, यह मजदूर मेरे पास काम करता था।

इस प्रमाण पत्र के अंदर कुछ बहुत ही जरूरी जानकारियां लिखी होती हैं जिन्हें बहुत ध्यान से भरना पड़ता है। सबसे पहले इसमें मजदूर का पूरा नाम, उसका पता और उसकी उम्र लिखी जाती है। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह लिखी जाती है कि उस मजदूर ने पिछले एक साल के अंदर उस ठेकेदार के पास कुल कितने दिन काम किया है। सरकार के नियमों के मुताबिक इस कागज पर कम से कम 90 दिन (यानी तीन महीने) काम करने की बात लिखी होनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें काम का प्रकार भी लिखा जाता है, जैसे कि मजदूर राजमिस्त्री है, हेल्पर है, बढ़ई है या प्लंबर है। अंत में इस कागज पर ठेकेदार का पूरा नाम, उसका मोबाइल नंबर, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और उसके हस्ताक्षर (साइन) के साथ उसकी कंपनी की मोहर (स्टैम्प) लगी होती है।

इस प्रमाण पत्र की सबसे ज्यादा जरूरत कब और क्यों पड़ती है?

इस प्रमाण पत्र की सबसे ज्यादा जरूर बांधकाम कामगार की किसी भी योजना को लेने के लिए पढ़ती है यह वहुत ही इम्पोर्टेन्ट है क्योकि इसी की सहायत से यह पता लगाया जाता है की ये आप एक निर्माण मजदूर है और अपने पिछले 1 साल में कम से कम 90 दिन मजदूरी का काम किया है

सरकार ऐसी प्रमाण पत्र से यह समझ पाती है की आप एक रियल मजदूर है या नहीं कही आप फेक आवेदन तो नहीं कर रहे है इसलिए यह सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट हो जाता है

इसके अलावा जब मजदूर का लेबर कार्ड बन जाता है, तो उसे हर साल या कुछ सालों के बाद रिन्यू यानी नवीनीकरण कराना पड़ता है। लेबर कार्ड को चालू रखने के लिए भी हर बार नया ठेकेदार प्रमाण पत्र जमा करना पड़ता है ताकि सरकार को यह पता चल सके कि मजदूर अभी भी लगातार काम कर रहा है और उसने मजदूरी का काम छोड़ा नहीं है।

90 दिन काम करने का नियम क्या है?

सरकार ने इस योजना का लाभ केवल असली और जरूरतमंद मजदूरों तक पहुंचाने के लिए एक बहुत ही पक्का नियम बनाया है, जिसे 90 दिनों का नियम कहा जाता है। इस रूल के हिसाब से अगर कोई भी मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन करना है कामगार योजना का लाभ लेने के लिए तो उसको पिछले 12 महीनो में कम से कम 90 दिन काम किया हो और उस काम का एक प्रमाण पत्र आपको बनवाना होगा अगर आपके केवल 30 से 40 दिन काम किया हो तो फिर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

यह 90 दिन जरूरी नहीं है कि किसी एक ही जगह या एक ही बड़े ठेकेदार के पास पूरे किए गए हों। अगर किसी मजदूर ने अलग-अलग जगहों पर छोटे-छोटे काम किए हैं, जैसे कि 30 दिन किसी एक घर को बनाने में काम किया, 40 दिन किसी दूसरी जगह सड़क के काम में लगाया और 20 दिन किसी दुकान की मरम्मत में काम किया, तो वह इन अलग-अलग ठेकेदारों से भी अपने काम का सर्टिफिकेट ले सकता है। इन सभी दिनों को जोड़कर यदि कुल संख्या 90 या उससे ज्यादा हो जाती है, तो फिर आप बड़ी ही आसानी से अपना लेबर कार्ड बनवा सकते है

यह प्रमाण पत्र और कौन दे सकता है?

अगर जैसे कोई मजदूर किसी बड़े ठेकेदार के पास काम नहीं करता है वह छोटे-मोटे काम करता है किसी के घर में काम किया किसी के सड़क पर काम किया तो वह अलग-अलग जगह पर उसने काम किया है तो ऐसे में वह अपना सर्टिफिकेट कहां से बनवाएगा तो इसके लिए सरकार ने एक अलग से इसका बोर्ड बना दिया है जिसमें जाकर आप अपना सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं इसमें अधिकारियों के पास हक होता है कि वह किसी भी मजदूर का सर्टिफिकेट बना दे क्योंकि इसकी वजह से कोई भी मजदूर इस योजना के नाम लेने से वंचित ना रह जाए

  • मकान मालिक (Employer): यदि आप सीधे किसी व्यक्ति का निजी मकान बनाने का काम कर रहे है, तो वह सीधे उस मकान मालिक से उसके आधार कार्ड की कॉपी के साथ एक सादे कागज पर 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र लिखवा कर ले सकते है।
  • ग्राम सेवक या सरपंच: यदि आप किसी छोटे गांव में रहते है और वहां छोटे-मोटे निर्माण कार्य करते है, तो आप अपने गांव की ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक या सरपंच के पास जाकर अपने काम की जानकारी दे सकते है। ग्राम सेवक अपनी जांच के बाद मजदूर को 90 दिन काम करने का आधिकारिक प्रमाण पत्र दे सकते हैं।
  • नगर पालिका अधिकारी: शहरों में रहने वाले मजदूर अपने वार्ड के नगर सेवक (पार्षद) या स्थानीय नगर पालिका/नगर निगम के संबंधित वार्ड अधिकारी से मिलकर भी यह 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं।
  • Labor Union) महाराष्ट्र में ऐसे कई मजदूर संगठन और यूनियन है जो मजदूरों की हक के लिए काम करते हैं तो आप उनके पास जाकर अपना सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं यह आपके सर्टिफिकेट बनवाने में काफी ज्यादा मदद कर देंगे इन्हे सरकारी बोर्ड से भी मान्यता प्राप्त है।

Bandhkam Kamgar 90 Days Working Certificate PDF

कामगार 90 दिन की सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आपको इसका फार्म का पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं और इस पीडीएफ में जो भी जानकारी दिएगी उसको आप भर सकते हैं और ठेकेदार के हस्ताक्षर या सरकारी ऑफिस में जाकर आप सरकारी अधिकारियों के हस्ताक्षर करवा कर इस सर्टिफिकेट को बनवा सकते हैं

इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए?

बांधकाम कामगार ठेकेदार प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण और कानूनी दस्तावेज है, इसको बनवाने के लिए आपको किसी ठेकेदार से बनवाना होगा यहां पर सरकारी ऑफिस में जाकर भी यहां बनवा सकते हैं लेकिन आप इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए जो भी दस्तावेज देते हैं उनको ओरिजिनल होना चाहिए अगर आप गलत दस्तावेज या फर्जी डॉक्यूमेंट देते हुए पकड़े गए तो फिर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है

श्री सबसे बड़ी सावधानी यह है कि आप कोई सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए इस पर जो तारीख लिखी है भाई साफ होनी चाहिए क्योंकि कम से कम 90 दिन का सर्टिफिकेट पर लिखा होना चाहिए की 12 महीने में आपने इतने दिन से लेकर इतना काम किया है क्योंकि अक्सर कई गलतियां हो जाती है और इसके अलावा आपको कुछ ठेकेदार का नाम मोबाइल नंबर और उसकी जगह वगैरह सब कुछ लिखा होना चाहिए अगर कुछ डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होती है यहां पर आपने जो जानकारी भरी है उसको आप सही नहीं भरते हैं तो फिर आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है

निष्कर्ष

जगरूप नागरिक की तरह आपको अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहिए क्योंकि लेबर कार्ड बन जाने के बाद आपको सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण कई योजनाओं का लाभ मिलेगा लेकिन इस मजदूर कार्ड को बनवाने के लिए आपको 90 दिनों के कार्य का प्रमाण पत्र बनवाना होगा इसीलिए आप अपने ठेकेदार से या फिर अपने पास के किसी सरकारी कामगार के ऑफिस में जाकर उसको बनवा सकते हैं इसमें आपको कोई परेशानी नहीं है अगर आपको फिर भी कोई परेशानी आती है तो फिर आप ऑफीशियली complain भी कर सकते हैं

Leave a Comment