Bandhkam Kamgar Laptop Yojana Maharashtra 2026 | बांधकाम कामगार लॅपटॉप योजना म्हणजे काय?

आज हम बात कर रहे हैं Bandhkam Kamgar Laptop Yojana Maharashtra के बारे में। इं के बारे में इस आर्टिकल में बात करने वाले है इस योजना के अंतर्गत आपके बच्चे की पढाई के लिए मुफ्त में लैपटॉप मिल सकता है क्योकि सरकार चाहती है की मजदूरो के बच्चे पढ़े लिखे और आगे बढे क्योकि लैपटॉप की मदद वो डिजिटल एजुकेशन ले सकते है इसके अलावा सरकार उनको फाइनेंसियल सपोर्ट भी करती है तो इस योजना के वारे में डिटेल में जानने के लिए की कैसे अप्लाई करना है कौन – कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत है सभी के वारे में डिटेल में चर्चा करेंगे

इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा ताकि आपको किसी और वेबसाइट पर जाकर भटकना न पड़े। चलिए, पूरी बात को बिल्कुल डिटेल में समझते हैं।

Bandhkam Kamgar Laptop Yojana Maharashtra क्या है?

सबसे पहले सरल शब्दों में समझो भाई, महाराष्ट्र सरकार का जो MahaBOCW (Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board) है, के अंतर्गत जितने भी मजदूर रजिस्टर्ड हैं उनको कई योजनाओं के लाभ दिए जाते हैं इसमें से एक योजना है फ्री स्कॉलरशिप अपने लैपटॉप योजना महाराष्ट्र सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए मुफ्त में लैपटॉप देने की योजना की प्रदान करती है

इसी के तहत, जो मजदूर भाई ईंट-गारा उठाने, सीमेंट, वेल्डिंग, प्लंबिंग या किसी भी तरह के निर्माण कार्य में लगे हैं और बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड हैं, उनके बच्चों को डिजिटल पढ़ाई (Online Education) से जोड़ने के लिए Bandhkam Kamgar Laptop Yojana या शैक्षणिक सहायता करने के लिए आर्थिक लाभ देती है क्योंकि सरकार चाहती है कि जो मजदूर है वह पैसों की तंगी के कारण अपने बच्चों की पढ़ाई सही से नहीं करवा पाते हैं और वह डिजिटल दुनिया से दूर रह जाते हैं

इस योजना का मुख्य उद्देश्य (Goal) क्या है?

आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है स्कूल की प्रोजेक्ट से लेकर ऑनलाइन टीचिंग भी ऑनलाइन बच्चे पढ़ाई करती है कोडिंग सीखते हैं या फिर किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो तो फिर इसके लिए लैपटॉप या कंप्यूटर के बारे में जानकारी होना काफी जरूरी है लेकिन एक गरीब परिवार का मजदूर 25 से ₹30000 का लैपटॉप अपने बच्चों को नहीं खरीद सकता है इसीलिए सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए मुफ्त में लैपटॉप दे रही है

  • गरीब और होनहार बच्चों को डिजिटल टूल्स (जैसे लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट) मिल सकें।
  • मजदूरों के बच्चों को उच्च शिक्षा (Higher Education) जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल या तकनीकी कोर्सेज करने में मदद मिले।
  • डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy) को बढ़ावा दिया जा सके।

Bandhkam Kamgar Laptop Yojana के लाभ और विशेषताएं

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा कभी आपकी योजना का लाभ मिलेगा उसकी मुख्य विशेषताएं कुछ इस प्रकार से हैं

  • सीधी आर्थिक मदद / लैपटॉप: योजना के नियमों के अनुसार छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं
  • MS-CIT कोर्स की फीस वापसी: MahaBOCW बोर्ड रजिस्टर्ड कामगारों के बच्चों के लिए कंप्यूटर कोर्स (MS-CIT) की फीस की प्रतिपूर्ति (Reimbursement) भी करता है, जिससे कि वह मुफ्त में कंप्यूटर चलाना सीख जाते हैं इसका खर्च सरकार उठाती है
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद : अगर कामगार के बच्चे 10वीं या 12वीं में 50% या उससे ज्यादा नंबर लाते हैं, तो उन्हें ₹10,000 की शैक्षणिक सहायता अलग से मिलती है। वहीं उच्च शिक्षा (Degree/Diploma) के लिए हर साल ₹20,000 से ₹25,000 तक की मदद मिलती है।
  • Transparency: सारा पैसा सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए छात्र या माता-पिता के बैंक खाते में आता है, जिससे बीच में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती।

Eligibility Criteria: कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना का लाभ देने के लिए इस योजना के क्या-क्या शर्ते रहने वाली है और कौन-कौन पात्र रहेगा जिससे कि आपका फॉर्म रिजेक्ट ना हो तो इसकी पात्रता कुछ इस प्रकार से है

  1. महाराष्ट्र का निवासी: आवेदक और उसके माता-पिता अनिवार्य रूप से महाराष्ट्र के स्थायी निवासी होने चाहिए।
  2. MahaBOCW में एक्टिव रजिस्ट्रेशन: सबसे मुख्य शर्त यह है कि माता या पिता में से कोई भी MahaBOCW बोर्ड में एक रजिस्टर्ड बांधकाम कामगार (Construction Worker) होना चाहिए और उनका रजिस्ट्रेशन ‘एक्टिव’ (Active/Renewed) होना चाहिए।
  3. 90 दिनों का कार्य प्रमाणपत्र: कामगार के पास पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन (3 महीने) निर्माण कार्य करने का सर्टिफिकेट होना चाहिए
  4. उम्र सीमा: कामगार की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  5. बच्चों की पढ़ाई: यह लाभ केवल रजिस्टर्ड कामगार के पहले दो बच्चों (First Two Children) को ही मिलता है, जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या तकनीकी संस्थान (जैसे ITI, Polytechnic, Engineering) में पढ़ रहे हों।

Required Documents: कौन-से कागज तैयार रखने हैं?

अगर आप ऊपर दी गई सभी पात्रता को पूरा करते हैं तो फिर आपको इस योजना में अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं

  • स्मार्ट कार्ड
  • Working Certificate)
  • छात्र और माता-पिता का आधार कार्ड
  • महाराष्ट्र का निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (खाता चालू होना चाहिए और आधार से लिंक होना चाहिए)
  • बच्चे की पिछली कक्षा की मार्कशीट (जैसे 10th या 12th की मार्कशीट)
  • स्कूल या कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट या चालू वर्ष की फीस रसीद।
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्टिव मोबाइल नंबर

Online Apply कैसे करें? (Step-by-Step Process)

इस योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है आप खुद भी अप्लाई कर सकते हैं या फिर आप अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं

स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahabocw.in को ओपन करें।

स्टेप 2. होमपेज पर आपको Workers या Welfare Schemes का सेक्शन दिखेगा। वहां जाकर Apply Online for Welfare Schemes के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना पुराना रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) डालें और चेक करें कि आपका स्टेटस एक्टिव है या नहीं। मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4.लॉगिन होने के बाद आपको एजुकेशन स्कीम्स (Educational Schemes) वाले टैब में जाना होगा और वहां Laptop Scheme / Educational Assistance Scheme को सेलेक्ट करना होगा।

स्टेप 5. अब बच्चे की पढ़ाई की डिटेल्स, स्कूल/कॉलेज का नाम और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स (जैसे मार्कशीट, आधार, बोनाफाइड) को सही साइज में स्कैन करके अपलोड कर दें।

स्टेप 6. पूरा फॉर्म एक बार दोबारा चेक कर लें कि कोई स्पेलिंग मिस्टेक तो नहीं है। उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक ‘Application Reference Number’ (एप्लिकेशन नंबर) आएगा, उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। जो भविष्य में एप्लीकेशन को ट्रैक करने के काम आएगा

ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका

अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैआप ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं:

  1. अपने नजदीकी District Labour Office (जिला श्रम कार्यालय) में जाएं।
  2. वहां से ‘बांधकाम कामगार शैक्षणिक योजना’ या लॅपटॉप योजना का फॉर्म मांगें।
  3. फॉर्म को अच्छे से साफ अक्षरों में भरें और ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी साथ में अटैच करें।
  4. फॉर्म को लेबर ऑफिस के काउंटर पर जमा कर दें। वहां से आपको एक रसीद (Acknowledgment Receipt) मिलेगी, उसे संभालकर रखें।

स्टेटस कैसे चेक करें (How to Check Application Status)?

फॉर्म को भरने के बाद अगर आपको अपने फॉर्म का स्टेटस चेक करना है की फॉर्म अप्लाई हुआ है की नहीं कोई प्रॉब्लम तो नहीं है या फॉर्म रिजेक्ट तो नहीं हो गया है तो फिर आपकोअपने फॉर्म का स्टेटस चेक करना होगा जो की निम्न प्रकार से कर सकते है

  • MahaBOCW Portal पर जाएं।
  • Claim Application Status के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number या Acknowledgement Number डालें।
  • स्क्रीन पर आपको दिख जाएगा कि आपका फॉर्म अप्रूव (Approve) हुआ है या पेंडिंग (Pending) है।

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें और सावधानियां

सावधानी नोट: भाई, आजकल इंटरनेट पर “PM Free Laptop Yojana 2026” या “सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप” के नाम से बहुत सारी फेक वेबसाइट्स (Fake Websites) और वॉट्सऐप मैसेज घूम रहे हैं। किसी भी लिंक पर अपनी पर्सनल डिटेल या आधार नंबर शेयर न करें। केवल महाराष्ट्र सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट mahabocw.in पर दी गई योजनाओं पर ही भरोसा करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो भाई, कुल मिलाकर बात यह है कि Bandhkam Kamgar Laptop Yojana Maharashtra निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले परिवारों के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक बेहद शानदार कदम है। अगर आपका लेबर कार्ड बना हुआ है और आपके बच्चे पढाई करते है तो फिर आपको इस योजना का जरूर लाभ लेना चाहिए क्योकि आज के इस डिजिटल युग में आपके बच्चे के पास लैपटॉप और कंप्यूटर की जानकारी होना वहुत जरूरी है

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है या कोई और सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, मैं आपकी पूरी मदद करूँगा! इस जानकारी को अपने बाकी मजदूर भाइयों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वे भी इसका फायदा उठा सकें।

Leave a Comment