Bandhkam Kamgar Mofat Bhandi Yojana | बांधकाम कामगार भांडी योजना

अगर आप महाराष्ट्र में एक रजिस्टर्ड निर्माण मजदूर हैं, या आपके घर में कोई कंस्ट्रक्शन का काम करता है और आपका MahaBOCW पोर्टल पर लेबर कार्ड बना हुआ है, तो सरकार आपको घर की रसोई के लिए बिल्कुल मुफ्त में बर्तनों का एक पूरा सेट (Essential Utensils Kit) दे रही है। तो अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है और मुफ्त में बर्तन लेना चाहते है तो इसके वारे में सभी जानकारी डिटेल में बताई गयी है

इंटरनेट पर इस योजना को लेकर भी कई तरह की अधूरी जानकारियां हैं, लेकिन आज मैं आपको बिल्कुल आसान हिंदी में, एक भाई की तरह समझाऊंगा कि यह योजना क्या है, इसमें कौन-कौन से बर्तन मिलते हैं, इसके लिए क्या पात्रता (Eligibility) है और आप इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना ताकि आपको फॉर्म भरते समय कोई दिक्कत न आए।

Bandhkam Kamagar Bhandi Yojana क्या है?

महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत जो भी मजदूर इस पोर्टल पर रजिस्टर होते है तो उनको इस योजना के अंतर्गत कई तरह के लाभ दिए जाते है जैसे सेफ्टी किट वैसे ही ही मजदूरों के सामाजिक और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए घरेलू बर्तन सेट योजना चलाई जा रही है।

इस योजना के तहत, रजिस्टर्ड बांधकाम कामगारों को उनके परिवार के लिए स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) के उच्च गुणवत्ता वाले बर्तनों का एक पूरा सेट मुफ्त में दिया जाता है। क्योकि मजदूरी को काम के लिए एक शहर से दुसरे शहर जाना पढता तो इस स्थिति में उनके पास अच्छे बर्तन हो जिससे की वो खाना बना सके और उनके परिवार को कोई परेशानी न हो

इस योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि जो मजदूरी रात में से काम करती है तो उनके लिए चार से ₹5000 के बर्तन को लेना काफी ज्यादा महंगा होता है इसलिए सरकार उनको मुफ्त में बर्तन दे रही है क्योकि मजदूरो से काम का बोझ जितना कम हो सके उतना सही है उनके लिए

  • मजदूर परिवारों को बुनियादी ज़रूरत के बर्तन मुफ्त देना चाहती है।
  • कामगारों के जीवन स्तर (Standard of Living) में सुधार करना चाहती है।
  • मजदूरों को आर्थिक तंगी के समय घरेलू सामान खरीदने के खर्च से बचाना चाहती है।

Bhandi Yojana के तहत मिलने वाले बर्तनों की पूरी लिस्ट

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की इस योजना के अंतर्गत कौन कौन से बर्तन दिए जाते है क्या एक से दो बर्तन दिए जाते है तो ऐसा नहीं है सरकार इस योजना के अंतर्गत मुफ्त पुरे बर्तनो का एक सेट देती है जिसमे सभी बर्तन होते है आपको कोई भी बर्तन बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं पढ़ती है

  • बड़ा स्टील का डिब्बा (कोठी): अनाज या सामान रखने के लिए ढक्कन के साथ 1 बड़ा कंटेनर।
  • स्टील के पतीले (टोक): खाना बनाने या दूध/पानी उबालने के लिए ढक्कन के साथ 3 अलग-अलग साइज के पतीले।
  • स्टील की थालियां (प्लेट्स): खाना खाने के लिए 4 बड़ी और मजबूत स्टील की थालियां।
  • स्टील के गिलास: पानी पीने के लिए 4 स्टील के गिलास।
  • स्टील की कटोरियां: सब्जी या दाल के लिए 4 कटोरियां।
  • चमचे और कड़छी: खाना परोसने और बनाने के लिए 3 अलग-अलग प्रकार के बड़े चमचे (Spoons/Ladles)।
  • पानी का जग/बर्तन: पानी स्टोर करने के लिए 1 स्टील का बड़ा बर्तन या जग।
  • कढ़ाई और परात: खाना बनाने के लिए 1 मजबूत कढ़ाई और आटा गूंधने के लिए 1 बड़ी परात।

यह पूरा सेट एक अच्छी quality का होता है तो ये बर्तन सालो तक ख़राब नहीं होंगे

Eligibility Criteria

इस योजना के अंतर्गत अगर आप भी मुफ्त में बर्तन लेना चाहते है तो फिर आपको कुछ शर्तो का पालन करना होगा तभी आप इस योजना के लिए पात्र होंगे

  1. महाराष्ट्र का निवासी
  2. स्मार्ट कार्ड/लेबर कार्ड
  3. एक्टिव रजिस्ट्रेशन
  4. 90 दिनों का वर्किंग सर्टिफिकेट:
  5. उम्र सीमा: उम्र 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  6. एक परिवार, एक किट:

Required Documents

अगर आप ऊपर दिए गए सभी एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया को पूरा करते है तो फिर आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी जरूरत पढ़ती है जो की कुछ इस प्रकार से अगर आपके पास इनमे से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप बनवा ले नहीं तो फिर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)
  • BOCW लेबर कार्ड
  • 90 दिन काम करने प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • महाराष्ट्र का निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

Online Apply कैसे करें? (Step-by-Step Process)

अगर आप घर बैठे या किसी CSC Center पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है:

1.MahaBOCW की वेबसाइट पर जाएं:स्टेप 1.

सबसे पहले अपने फोन में आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in खोलें।

2.लॉगिन करें:स्टेप 2.

होमपेज पर “Workers” सेक्शन में जाएं और “Apply Online for Welfare Schemes” पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार नंबर डालकर ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करें।

3.योजना का चयन करें:स्टेप 3.

लॉगिन करने के बाद आपको ‘Essential Kits’ या ‘Social Security Schemes’ के अंतर्गत Bandhkam Kamagar Bhandi Yojana (घरेलू भांडी योजना) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

4.जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें:स्टेप 4.

अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, लेबर कार्ड की डिटेल ध्यान से भरें। इसके बाद आधार कार्ड, राशन कार्ड और 90 दिन के वर्किंग सर्टिफिकेट को स्कैन करके अपलोड कर दें।

5.फॉर्म सबमिट करें:स्टेप 5.

एक बार पूरा फॉर्म अच्छे से चेक कर लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई है। सब ठीक होने पर Submit बटन दबा दें। फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक Application Reference Number मिलेगा, उसे लिख लें या उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ऑफलाइन आवेदन करने का आसान तरीका

अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो बिल्कुल घबराओ मत। आप ऑफलाइन भी बहुत आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. अपने जिले के District Labour Office (श्रम कार्यालय) में जाएं।
  2. वहां जाकर अधिकारी से “बांधकाम कामगार घरगुती भांडी योजना” का फॉर्म मांगें।
  3. फॉर्म में अपनी सारी जानकारी साफ-साफ अक्षरों में भरें।
  4. ऊपर बताए गए सभी ज़रूरी दस्तावेजों (आधार, राशन कार्ड, लेबर कार्ड, 90 दिन का सर्टिफिकेट) की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
  5. फॉर्म को लेबर ऑफिस में जमा कर दें और वहां से अपनी पावती (Acknowledgement Receipt) लेना न भूलें।

बर्तन किट (Bhandi Kit) आपको कैसे मिलेगी?

जब आप आप आवेदन कम्पलीट कर लेते है तो फिर इसके बाद आपकी जानकारी की पुष्टि की जाती है और अधिकारियो के द्वारा इसका वेरिफिकेशन किया जाता है जब सब कुछ सफलता पूर्वक सही हो जाता है तो फिर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है

इसके बाद सरकार द्वारा आपके नजदीकी सरकारी गोदाम, लेबर ऑफिस या विशेष कैंप (Camps) लगाकर सभी पात्र मजदूरों को बुलाकर मुफ्त बर्तन किट बांटी जाती है। वह जानकर आप अपना आधार कार्ड और रसीद को दिखाकर आप बर्तन किट प्राप्त कर सकते है

निष्कर्ष (Conclusion)

तो भाई, Bandhkam Kamagar Bhandi Yojana महाराष्ट्र सरकार की तरफ से हमारे गरीब और मेहनती मजदूर भाइयों के लिए एक बहुत ही मददगार योजना है। जब आपको स्टील के इतने सारे बर्तन फ्री में दिए जाते है तो फिर आपकी रसोई का एक वहुत बड़ा खर्च कम हो जाता है तो अगर आपके पास भी लेबर कार्ड है तो आप तुरंत जाकर इस योजना के लिए अप्लाई करके मुफ्त बर्तन प्राप्त करे

तो अगर आपको इस योजना से जुड़ा कोई और भी question है या फिर आपको फॉर्म को भरने में कोई परेशानी आ रही है तो फिर आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है इसके अलावा अगर आपको जानकारी सही लगे तो इसको अन्य लोगो के साथ जरूर से शेयर करे

Leave a Comment