बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों के लिए उनको इस योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर वाया जाता है फिर इसके बाद जो विभिन्न प्रकार की योजना होती है उनका लाभ लेने के लिए आपको स्मार्ट कार्ड दिया जाता है जिससे आप यह बता सकते है की आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है
तो आपको यह कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्म में भी मिल जाता है जिसको आप अपने मोबाइल में बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते है इसके अलावा आप इसका प्रिंट निकलवा कर इसको अपने पास रख सकते है
हम आपको MahaBOCW (IWBMS) Portal के माध्यम से से बतायेगे की कैसे आप इस स्मार्ट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है और आपको कोई भी साइबर कैफ़े में जाने या फिर किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं है
बांधकाम कामगार स्मार्ट कार्ड क्या है? (What is Kamgar Smart Card?)
बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत जो भी MahaBOCW पर पंजीकृत श्रमिक मजदूर है उनको एक यह Bandhkam Kamgar Smart Card या ‘लेबर कार्ड’ दिया जाता है जिससे यह कन्फर्म किया जाता है की वो इस सफलता पूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है और उनको इस योजना का लाभ मिलेगा
पहले के टाइम में स्मार्ट कार्ड आपको एक रशीद के रूम में दिया जाता था लेकिन फिर इसको संभाल के रखना वहुत कठिन होता था इसलिए सरकार ने फिर इसको डिजिटल कर दिया जिसमे आपको एक स्मार्ट QR कोड दिया जाता है इसके कारण से आप इसको आप कभी भी स्कैन करवा सकते जिसमे आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है
कामगार स्मार्ट कार्ड के मुख्य लाभ (Benefits of Having a Smart Card)
यह कार्ड एक पहचान पत्र के अलावा और कई काम में यूज़ होता है इसके अलावा आपको परिवार की कई बड़ी योजनाओ का लाभ भी आपको इस योजना से अंतर्गत दिया जाता है जिसका लाभ लेने के लिए आपको इस कार्ड का होना जरूरी होना है
- Scholarship: श्रमिकों के बच्चों को पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा (Degree/Engineering) तक हर साल ₹2,500 से ₹25,000 तक की स्कॉलरशिप मिलती है।
- चिकित्सा सहायता (Medical Benefits): गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए Financial Help और प्रसूति (Delivery) के समय महिला श्रमिकों को आर्थिक मदद दी जाती है।
- विवाह सहायता (Marriage Assistance): पंजीकृत श्रमिक के स्वयं के या उनके दो बच्चों के विवाह के लिए ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। जिससे वो अपने बच्चे की शादी में या खुद की शादी में उसका यूज़ कर सकते है
- औजार खरीदने के लिए सहायता (Essential Kit): क्योकि उनकी सेफ्टी वहुत जरूरी है अगर उनके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो फिर उनके परिवार को वहुत समस्या हो जाती है इसलिए सेफ्टी किट दी जाती या फिर इसके पैसे आपको दिए जायेगे जिससे आप इस किट को खुद से भी खरीद सकते है
- पेंशन योजना (Pension Scheme): इस योजना के अंतर्गत 60 की उम्र के बाद हर एक महीने उसको पेंशन दी जाती है
डाउनलोड करने से पहले जरूरी चीजें (Prerequisites for Downloading Card)
इस कार्ड को डाउनलोड करने से पहले आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए तभी आप इसको डाउनलोड कर सकते है
- पंजीकरण संख्या (Registration Number): आपके आवेदन फॉर्म पर लिखा हुआ ‘MH’ से शुरू होने वाला नंबर।
- आधार कार्ड नंबर (Aadhaar Card Number): पंजीकृत श्रमिक का 12 अंकों का आधार नंबर।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number): जो फॉर्म भरते समय लिंक किया गया था, क्योंकि इस पर सुरक्षा OTP आएगा।
Bandhkam Kamgar Smart Card Download PDF – लाइव ऑनलाइन प्रक्रिया
स्मार्ट कार्ड डाउनलोड करने की प्रोसेस नीचे दी गयी है
1.MahaBOCW की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: स्टेप 1.सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र (जैसे Google Chrome) में जाएं और महाराष्ट्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahabocw.in को ओपन करें।
2.Worker Login / Profile Login विकल्प चुनें: स्टेप 2.वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऊपर की तरफ ‘Workers’ का एक मेनू दिखेगा। उस पर क्लिक करके ‘Worker Profile Login’ के विकल्प को चुनें। आप चाहें तो सीधे लॉगिन पेज iwbms.mahabocw.in/profile-login पर भी जा सकते हैं।
3.आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें: स्टेप 3.अब आपके सामने लॉगिन स्क्रीन खुलेगी। वहां निर्धारित बॉक्स में अपना 12 अंकों का Aadhaar Number और अपना रजिस्टर्ड Mobile Number दर्ज करें। इसके बाद नीचे दिए गए ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।
4.OTP (One Time Password) सत्यापित करें: स्टेप 4.आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक OTP प्राप्त होगा। उस OTP को स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Enter OTP’ वाले बॉक्स में डालें और ‘Verify OTP’ पर क्लिक करें।
5.श्रमिक डैशबोर्ड (Worker Dashboard) पर जाएं: स्टेप 5 सफलतापूर्वक लॉग इन होने के बाद, आपका व्यक्तिगत डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहाँ आपको अपनी प्रोफाइल, पुराना पेमेंट history और आवेदन की स्थिति दिखाई देगी। यहाँ आपको ‘Download ID Card’ या ‘Print Smart Card’ का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
6.PDF डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें: स्टेप 6.जैसे ही आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करेंगे, आपका डिजिटल कामगार स्मार्ट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित (Display) हो जाएगा। नीचे दिए गए ‘Download as PDF’ या ‘Print’ बटन पर क्लिक करके इसे अपने फोन में सेव कर लें।
कामगार स्मार्ट कार्ड की वैधता और रिन्यूअल (Validity & Renewal)
जब आप अपना स्मार्ट कार्ड डाउनलोड कर लेते है तो फिर आपको इस पर इसकी वैलिड डेट देखना है क्योकि फिर आपको स्मार्ट कार्ड को renew करवाना होता है और आपको हर साल renew करवाना होता है
- रिन्यूअल क्यों जरूरी है?: यदि आपके कार्ड की वैधता समाप्त (Expire) हो गई है, तो भले ही आप कार्ड डाउनलोड कर लें, लेकिन वह “Inactive” माना जाएगा और आपको किसी भी योजना (जैसे स्कॉलरशिप या शादी के पैसे) का लाभ नहीं मिलेगा।
- कैसे करें रिन्यू?: कार्ड समाप्त होने से ठीक एक महीने पहले आपको पोर्टल पर जाकर 90 दिनों का काम करने का प्रमाण पत्र (90 Days Working Certificate) अपलोड करना होगा और रिन्यूअल फीस जमा करनी होगी।
सामान्य समस्याएं और उनके व्यावहारिक समाधान (Troubleshooting Guide)
अगर आपको स्मार्ट कार्ड को डाउनलोड करते समय कोई भी दिक्कत आ रही है तो फिर उसका सलूशन निम्न प्रकार से है
1. लॉगिन करते समय “Data Not Found” या “Invalid Worker” दिखाना
- कारण: अगर आपके आप ऐसा error आता है तो इसका मतलब होता है की आपका रजिस्ट्रेशन Approved नहीं हुआ है या फिर आपका देता IWBMS पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है
- समाधान: इसका सलूशन ये है की आपको अपने आधार कार्ड के जरिये अपने एप्लीकेशन के स्टेटस को चेक करना है की आपका रजिस्ट्रेशन approved हुआ है या फिर पेंडिंग है और अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो फिर आप पास के किसी भी CSC केंद्र पर जाकर अपनी प्रोफाइल को डिजिटल पोर्टल पर अपडेट करवा सकते है
2. मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा है
- कारण: ये एरर वहुत कॉमन है क्योकि कभी -कभी नेटवर्क के कारण OTP नहीं आता है या फिर आपका मोबाइल नंबर इनएक्टिव होता है
- समाधान: इसके लिए आप अपने मोबाइल नंबर में ये चैक करे की नेटवर्क आ रहे है या नहीं इसके अल्वा थोड़े के बाद फिर से otp को resend करे तो otp आ जाता है इसके अलावा अगर और कोई प्रॉब्लम हो रही हो तो फिर आप अपने पास के कामगार ऑफिस जाकर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करवा सकते है
- कामगार योजना में क्या-क्या मिलता है? 28+ सरकारी लाभ
- बांधकाम कामगार छात्रवृत्ति योजना 2026
- बांधकाम कामगार स्मार्ट कार्ड डाउनलोड PDF
- Bandhkam Kamgar Payment Receipt Download: Step-by-Step Complete Guide
- Mahabocw Scholarship Status Check by Aadhaar Number
3. डाउनलोड किए गए कार्ड पर फोटो या QR Code साफ नहीं है
- कारण: ये तब होता है जब आप रजिस्ट्रेशन करते है तो फिर आप पुराना धुंधला डॉक्यूमेंट अपलोड कर देते है इस कारण से फिर जब आप अपना फोटो स्मार्ट कार्ड में देखते है तो फिर आपका फोटो धुंधला हो सकता है।
- समाधान: इसके सलूशन के लिए आप अपनी प्रोफाइल में अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक करके अपने फोटो को अपडेट कर इसके अलावा अगर कोई दस्तावेज सही नहीं दिख रहा हो जैसे धुंधला हो तो आप इसको फिर से अपडेट करके अपलोड कर सकते है
जरूरी सलाह: जब आप अपना कामगार स्मार्ट कार्ड PDF में डाउनलोड कर लें, तो इसे किसी अच्छी दुकान से PVC Card (प्लास्टिक आधार कार्ड जैसा) पर प्रिंट करवा लें और उस पर लेमिनेशन करवा लें। डिजिटल क्यूआर कोड होने के कारण प्लास्टिक कार्ड हर जगह आसानी से स्कैन हो जाता है और फटने या खराब होने का डर भी नहीं रहता।
निष्कर्ष (Conclusion)
Bandhkam Kamgar Smart Card एक बेहद मूल्यवान दस्तावेज है जो महाराष्ट्र के लाखों निर्माण श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। सरकार द्वारा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर देने से अब आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी भी अपना लेबर कार्ड PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। या इसका पीडीऍफ़ निकलवा कर कार्ड रख सकते है