bandhkam kamgar Home loan yojana 2026

इस योजना के अंतर्गत जो भी मजदूर है वो बैंक के भारी भरकम ब्याज दर अपना खुद का मकान नहीं बना पाते है क्योकि इसके लिए उनके पास पैसे नहीं होते है और बैंक से अगर लोन लेते है तो फिर वहुत ज्यादा ब्याज देना पढता है

इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बांधकाम कामगार लोन योजना चलाई है जिसके अंतर्गत जो भी मजदूर है उनको काम व्याज दरों पर लोन दिया जायेगा और लोन में सब्सिडी की सुविधा भी दी जाएगी

इस योजना के तहत, सरकार पंजीकृत मजदूरों को नया घर खरीदने या पुराने घर को पक्का बनाने के लिए लिए गए होम लोन के ब्याज पर ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) तक की बड़ी वित्तीय सहायता (Subsidy) सीधे तौर पर प्रदान करती है। इसके लिए आपको कैसे अप्लाई करना है क्या पूरा प्रोसेस रहने वाला है इसको हम डिटेल में समझते है

बांधकाम कामगार लोन योजना क्या है?

इस योजना में MahaBOCW सीधे तौर पर कोई लोन या कर्ज नहीं बांटता है यह पूरी तरह से एक सब्सिडी योजना है जिसमे आपको इंट्रेस्ट पर सब्सिडी दी जाती है यानि की बैंक से जो आपको लोन पर ब्याज देना होता है उसकी सब्सिडी आपको मिल जाती है

यह योजना कुछ इस तरह से काम करती है

  1. सबसे पहले पंजीकृत कामगार को अपना घर बनाने के लिए किसी भी जमीन पर है उसकी खुद की जमीन खरीदने के लिए तो सबसे पहले यूको बैंक से लोन लेना होगा जैसे आपको हाउसिंग लोन लेना होगा
  2. इसके बाद जैसे ही आपका लोन मंजूर हो जाता है तो फिर आपको मंथली EMI देनी पड़ती है
  3. आवेदन स्वीकृत होने के बाद, कामगार द्वारा बैंक को चुकाए जाने वाले ब्याज के बोझ को कम करने के लिए बोर्ड अधिकतम ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता सीधे कामगार के लोन खाते में ट्रांसफर कर देता है। जिससे उसको क़िस्त भरने में आसानी हो जाती है

इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलता है?

इस योजना को बहुत सोच समझकर तैयार किया गया है जिससे कि जो मजदूर है उनके ऊपर मंथली किस्त पटाने का बोझ ना पड़े

  • ₹2,00,000 तक की सीधी ब्याज सबसिडी: होम लोन के दौरान ब्याज पर को अधिकतम ब्याज से ₹200000 तक का हेतु सिद्ध ₹200000 आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे जिससे आपका ब्याज इस रकम से पट जायेगा
  • किस्त (EMI) की राशि में कमी: जब सरकार की तरफ से सबसिडी की राशि लोन अकाउंट में जमा होती है, तो आपकी मासिक किस्त (EMI) काफी कम हो जाती है
  • पक्के मकान का सपना सच: इस योजना का सबसे बड़ा व्यावहारिक लाभ यह है कि एक मामूली आय वाला मजदूर भी समाज में सम्मान के साथ अपने मालिकाना हक वाले पक्के मकान में रह सकता है।

योजना के लिए आवश्यक पात्रता (Eligibility Criteria)

यह एक फाइनेंसियल योजना है इसके लिए सरकार ने वहुत कड़े नियम रखे है जिससे की जो रियल में जरूरत मंद लोग है उनको ही इस योजना का लाभ मिले किसी और को न मिले

  1. वैध स्मार्ट कार्ड: आवेदक के पास अनिवार्य रूप से स्मार्ट कार्ड होना चाहिए और उसका जो स्मार्ट कार्ड है वह एक्टिवेट भी होना चाहिए
  2. आयु सीमा:आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  3. 90 दिनों के कार्य का सर्टिफिकेट: इस योजना में ये महत्पूर्ण है की आवेदक के पास कम से कम 12 महीनो में 90 का काम का वर्किंग सर्टिफिकेट होना चाहिए की उनसे पिछले 90 दिन प्लम्बर पेंटर या फिर एलेक्ट्रीशियन या फिर मजदूरी का काम किया हो यह सर्टिफिकेट वहुत इम्पोर्टेन्ट है
  4. पहला और एकमात्र मकान: यह सबसिडी केवल कामगार के पहले मकान के लिए ही मिलती है। यदि आवेदक या उसके पति/पत्नी के नाम पर पहले से ही महाराष्ट्र में कोई पक्का मकान पंजीकृत है, तो वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  5. अधिकृत वित्तीय संस्थान से लोन: लोन केवल RBI द्वारा मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थानों या राष्ट्रीयकृत/सहकारी बैंकों से ही लिया जाना चाहिए। किसी निजी साहूकार या अनधिकृत व्यक्ति से लिया गया कर्ज इस योजना के अंतर्गत मान्य नहीं होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए इसमें फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज अगर आपके पास नहीं होगा तो फिर आप इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे

  • Valid Smart Card
  • श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • 90 दिनों का काम करने का वैध प्रमाण पत्र
  • बैंक द्वारा जारी किया गया होम लोन सेंक्शन लेटर
  • लोन अकाउंट का स्टेटमेंट (Loan Account Statement) जो यह साबित करे कि आपकी किस्तें नियमित जा रही हैं।
  • मकान/प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के दस्तावेज: (जैसे- 7/12 उतारा, प्रॉपर्टी कार्ड, इंडेक्स-2, या खरीदी खत/Sale Deed)।
  • स्थानीय प्राधिकरण (ग्राम पंचायत या नगर पालिका) द्वारा मंजूर किया गया बिल्डिंग प्लान (नक्शा)
  • Self-Declaration Form: इसमें आपको यह डिक्लेअर करना होगा कि आपके पास सिर्फ और सिर्फ एक ही मकान है

Bandhkam Kamgar Loan Yojana – ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

इस लोन योजना में अप्लाई करने के लिए सारा प्रोसेस ऑनलाइन तरीके से किया गया है जो कि निम्न प्रकार से है

1.MahaBOCW की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:स्टेप 1.

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में mahabocw.in या सीधे iwbms.mahabocw.in/profile-login पोर्टल को ओपन करें।

2.श्रमिक प्रोफाइल में लॉगिन करें:स्टेप 2.

दिए गए निर्धारित बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें। इसके बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए सुरक्षा OTP को दर्ज कर डैशボード में प्रवेश करें।

3.गृहनिर्माण योजना का चयन करें:स्टेप 3.

लॉगिन करने के बाद उपलब्ध विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सूची में से ‘Financial Assistance Scheme’ के अंतर्गत ‘गृहनिर्माण कर्ज व्याज सबसिडी योजना’ के विकल्प पर क्लिक करें।

4.लोन और संपत्ति की जानकारी दर्ज करें:स्टेप 4.

यहाँ आपको अपने होम लोन से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे- कुल स्वीकृत लोन राशि, ब्याज दर, बैंक का नाम, लोन अकाउंट नंबर और मकान का पूरा पता बिल्कुल सटीक रूप से भरना होगा।

5.सभी स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें:स्टेप 5.

चेकलिस्ट में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज (लोन सेंक्शन लेटर, प्रॉपर्टी के कागजात आदि) अपलोड करें। ध्यान रखें कि कोई भी दस्तावेज धुंधला या अस्पष्ट न हो, अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

6.फॉर्म को फाइनल सबमिट करें:स्टेप 6.

भरे गए विवरण को एक बार दोबारा ध्यान से री-चेक कर लें। सब कुछ सही होने पर फॉर्म को सबमिट करें। स्क्रीन पर मिलने वाले Application Acknowledgement Number को भविष्य के लिए सुरक्षित प्रिंट करके रख लें।

Pro Tips to Avoid Rejection

अगर आप चाहते हैं कि एक बार में ही आपका फॉर्म जो आपने अप्लाई किया है वह मंजूर हो जाए और आपको सब्सिडी अमाउंट मिल जाए तो इसके लिए कुछ Comman मिस्टेक हैं जिनको आपको नहीं करना है

  • लोन अकाउंट का डिफॉल्ट होना: यदि आप बैंक की मासिक किस्तें (EMIs) समय पर नहीं चुका रहे हैं और आपका लोन खाता पेंडिंग या एनपीए (NPA) हो जाता है, तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी इसलिए आप अपनी किस्तों को समय पर भरते रहे
  • अधूरे प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स: मकान का स्वीकृत नक्शा सरकारी मोहर के साथ अपलोड करना जरूरी है जिसमें कोई भी ऑब्जेक्शन ना लगा हो
  • लेबर कार्ड का रिन्यूअल न होना: होम लोन की अवधि लंबी होती है। इस पूरी अवधि के दौरान सबसिडी का लाभ लेते रहने के लिए आपको हर साल समय पर अपने लेबर कार्ड का ऑनलाइन नूतनीकरण (Renewal) कराते रहना होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

कामगार योजना के अंतर्गत जो मजदूर अपने पक्के मकान की चाहत रखते हैं तो सरकार ने उनकी मदद करने के लिए उनके ब्याज में ₹200000 तक की सब्सिडी देने की सुविधा रखी है जिससे कि जो मजदूर है वह अपनी किस्तों को आसानी से बता सके और उन्हें ब्याज की बोस्ता लेना तब ना पड़े तो इस योजना में अप्लाई करने की जो भी जानकारी थी वह मैंने आपको डिटेल में समझा दी है

Leave a Comment